अपघर्षक उपकरणों की अधिकतम संचालन गति

अपघर्षक उपकरणों की अधिकतम संचालन गति वह अधिकतम गति है जिस पर घूर्णी अपघर्षक पहियों को विशिष्ट अपघर्षक मशीनों पर संचालित किया जा सकता है.

इसे m/s (मीटर/सेकंड) में व्यक्त किया जाता है और जोखिमों से बचने और उन्हें कम करने के लिए लागू मानकों (उदाहरण के लिए, DIN EN 12413, DIN EN 13743 und DIN EN 13236) द्वारा परिभाषित किया गया है. यह मानक संभाव्य अधिकतम संचालन गति के विभिन्न स्तरों को भी निर्दिष्ट करतें हैं जिसके अनुसार अपघर्षकों का निर्माण होना चाहिए, और इसके साथ-साथ इन स्तरों की पहचान और व्यास पर निर्भर अधिकतम स्वीकार्य घूर्णी गति भी इन मानकों में परिभाषित करी गयी है.

रंग कोडिंग कुछ समय पहले तक अनिवार्य थी पर अब नहीं है. इसका प्रयोग अपघर्षक उपकरणों पर रंगीन पट्टियों के रूप में अधिकतम संचालन गति को निर्दिष्ट करने के लिए किया जाता है (जैसे 50 m/s = नीली पट्टी , 63 m/s = पीली पट्टी, 80 m/s = लाल पट्टी, 100 m/s = हरी पट्टी, ...)

सुरक्षा कारणों के लिए उपयोगकर्ता को इस बात का सख़्ती से पालन करना चाहिए कि अपघर्षक पर निर्दिष्ट अधिकतम संचालन गति पार न हो.

oSaके एक संस्थापक सदस्य और एक सदस्य के रूप में, Klingspor अपने अपघर्षकों की सुरक्षा तथा लागू मानकों द्वारा अपेक्षित परीक्षण और लेबलिंग प्रणालियों को अत्यंत महत्व देता है.  इस लिए वह निम्नलिखित मानकों का सख़्ती से अनुपालन करता है जैसे DIN EN 12413 (बोंडेड अपघर्षक उत्पादों के लिए जैसे काटने और पीसने के डिस्क या R-Flex अपघर्षक उपकरण),  DIN EN 13743 (लेपित अपघर्षकों के लिए जैसे की अपघर्षक मॉप डिस्क, अपघर्षक मॉप पहिये, अपघर्षक पेंसिल, फाइबर डिस्क और फाइबर डिस्क के बैकिंग पैड)  और DIN EN 13236 (हीरे और BN वाले अपघर्षक उपकरणों के लिए).

Klingspor की उत्पाद श्रेणी में सम्मिलित निम्नलिखित अपघर्षक उपकरणों के लिए अधिकतम संचालन गति प्रासंगिक है:

  • फाइबर डिस्क और फाइबर डिस्क बैकिंग पैड (80 m/s)
  • Kronenflex के काटने और पीसने वाले डिस्क (80 m/s फ्रीहैन्ड अनुप्रयोगों के लिए, 100 m/s स्थिर कटाई के लिए)
  • Kronenflex के कप पहिये (50 m/s)
  • अपघर्षक मॉप डिस्क (80 m/s)
  • अपघर्षक मॉप डिस्क (80 m/s)
  • कम्प्रेस्ट ऊन डिस्क MFW 600 (47 व 37 m/s)
  • अपघर्षक मॉप पहिये (50 m/s; यहाँ पर अपवाद हैं: w>100 mm (30 m/s) से ज़्यादा चौड़ाई वाले अपघर्षक मॉप पहिये और स्लॉटेड डिज़ाइन वाले अपघर्षक मॉप पहिये (40 m/s) में).
  • छोटे अपघर्षक मॉप/अपघर्षक पेंसिल मॉप (40 m/s)
  • हीरा कटिंग डिस्क (80 m/s डिस्क जो कोण ग्राइंडर के लिए हैं; 100 m/s डिस्क जिनका उपयोग मोटर कोण ग्राइंडर, संयुक्त कटर और टेबल आरी पर किया जाता है )
  • हीरा अपघर्षक डिस्क (80 m/s)
  • लचीले जोड़ वाले अपघर्षक जैसे की R-Flex पहिये, अपघर्षक पेंसिल, पालिशिंग स्टिक और मारबलिंग उपकरण.

यहाँ पर अधिकतम संचालन गति अपघर्षक के जोड़ पर निर्भर करती है (5 m/s उन अपघर्षकों के लिए जिनका W आकार का जोड़ है; 16 m/s उन अपघर्षकों के लिए जिनका E आकार का जोड़ है; 32 m/s उन अपघर्षकों के लिए जिनका Z आकार का जोड़ है)

उपयुक्त उत्पाद

शब्द और परिभाषाओं पर वापिस जाएं


सभी सहाय्य विषय